मौथिल ब्राह्मण समाज ने कराया नौ कन्या भोजन
2026-10-18 08:16 PM
101
रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण समाज की महिला ईकाई की ओर से रविवार 18 अक्टूबर कर दंतेश्वरी मंदिर चौक के पास स्थित पटेल भवन सामूहिक नौ कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभावान कन्याओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मैथिल ब्राह्णण समाज के सचिव प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के अंतर्गत कार्य करने वाली महिला मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या पूजन, प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार, 18 अक्टूबर को संपन्न हुआ। जिसमें महिला मंडल की टीम ने उत्साह के साथ कन्याओं का पूजन किया और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया।
प्रदीप मिश्रा ने कहा कि समाज के सभी परिवार आजकल अलग-अलग कॉलोनी दूर-दूर निवास करते है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम परिवारों को आपस में मिलने का मौका मिलता है और सभी के लिए चीजें काफी सरल हो जाती है।