रायपुर

अभियांत्रिका सेवा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 मार्च को

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम 2026 के तहत सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 9 सितंबर 2026 एवं 14 सितंबर 2026 द्वारा निर्धारित समूह-1  तृतीय श्रेणी अभियांत्रिकी सेवा के अंतर्गत भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2027 को किया गया है।

इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक प्रतिभागी कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल में जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। वर्तमान में उप अभियंता (सिविल) के 197 पद, उपअभियंता (विद्युत) के 17 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के पद के लिए आवेदन मंगाए गए है। उपरोक्त पदों के लिए जारी चयन सूची उच्त न्यायालय नईदिल्ली के एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्याघीन होंगें।