पीएम-जनमन योजना से रोशन हुए पहाड़ी कोरवा परिवारों के घर, सौर ऊर्जा से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन वनांचल क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के माध्यम से इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के 14 ग्रामों के 18 मजराटोलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा समुदाय के 171 परिवारों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हुए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा इन सभी परिवारों के घरों में सोलर होम लाइट संयंत्र स्थापित कर सौर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कभी शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाने वाले इन घरों में अब सौर ऊर्जा की रोशनी पहुंच रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और परिवार के अन्य दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिल रही है।
ग्राम देवगढ़ के मजराटोला राजाता की हितग्राही बैशाखी बाई ने बताया कि घर में सौर ऊर्जा से रोशनी मिलने के बाद रोजमर्रा के जीवन में काफी बदलाव आया है। अब रात के समय घर के भीतर और आसपास पर्याप्त रोशनी रहती है, जिससे घरेलू कार्य करने में आसानी होती है। वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों के लिए जंगली जीव-जंतुओं से सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सुविधा मददगार साबित हो रही है।
बच्चों की शिक्षा को मिला नया संबल