खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 40 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया गया है। इस सड़क के निर्माण का काम अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। सीतापुर नगर पंचायत में भी सड़क का काम द्रुत गति से जारी है। इसके निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति प्राप्त हो गई है। वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। बरसात के बाद अब कार्यों में तेजी लाते हुए इसका निर्माण आगामी छह महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के लिए सड़क का निर्माण रात में भी जारी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।