रायपुर

एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण से राधा बाई कॉलेज की छात्राएं हुई लाभान्वित

 रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में स्टेप सेल के तत्वाधान में छात्राओं के लिए एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति का 0

7 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन दिनांक 17 से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया। 
यह कार्यक्रम डी.एम.एफ. योजना के अंतर्गत छात्राओं के कौशल विकास एवं वैल्यू एडेड कोर्स के तहत आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के आशीर्वचन से हुआ। प्राचार्य ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्मिलित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिय शुभकामना देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आपके लिय बहुत महत्वपूर्ण है। 
आप एक्यूप्रेशर के प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य,सेवा और आय के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं।यह रोजगार मूलक प्रशिक्षण है,छात्राएं इसे पूर्णकालिक या अल्पकालिक कार्य के रूप में अपना सकते हैं।इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास होगा।
डॉ.रूपा सल्होत्रा संयोजक स्टेप सेल एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति के प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचार्य महोदया ने छात्राओं के लिए दूरगामी योजनाओं का निर्माण किया है,उसी कड़ी में छात्राओं के लिए यह 7 दिवसीय रोजगार मूलक प्रशिक्षण आयोजित है।कार्यक्रम में। प्रशिक्षण देने हेतु डॉ. रवींद्र तिवारी उपस्थित थे।तिवारी जी विगत 38 सालों से अल्टरनेटिव मेडिसिन संबंधित प्रशिक्षण एवं उपचार कार्य कर रहे हैं।इस क्षेत्र में उनका व्यापक रिसर्च अलमाटी वि. वि. से निरंतर जारी है। तिवारी जी अल्टरनेटिव मेडिसिन रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक हैं जिसके माध्यम से विदेशी में भी प्रशिक्षण और उपचारात्मक कार्य कर रहे हैं। सात दिवसीय प्रशिक्षण में उनके द्वारा क्रमशः सात दिन तक एक्यूप्रेशर का परिचय,शरीर विज्ञान तथा एक्यूप्रेशर सिद्धांत,शरीर के अंगों के अनुसार एक्यूप्रेशर का चुनाव,शरीर के प्रणाली अनुसार एक्युप्रेशर का चुनाव,आपातकालीन जीवन रक्षा, प्रयोगात्मक एक्यूप्रेशर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
दिनांक 17.11.2026 को प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर तिवारी जी ने एक्यूप्रेशर की अवधारणा को स्पष्ट किया।उन्होंने एक्यूप्रेशर के मूलतत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने आगे बताया कि शरीर में ही पंचतत्व अन्तर्भूत है।उन्होंने पंचतत्व की बहुत ही विस्तार से समझाया।प्रशिक्षण में 72 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मनीषा शर्मा की उपस्थिति रही। स्टेप सेल के सदस्य डॉ श्रद्धा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में डॉ रेबेका बेन क्रीड़ाधिकारी,डॉ निधि गुप्ता,डॉ सीमा रानी प्रधान,डॉ.शुभम देवांगन,डॉ.मधु कटारिया,डॉ मुस्कान ध्रुवंशी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी l