रायपुर

रायपुर में 2 घंटे 40 मिनट बिताएंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है उनका शेड्यूल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जिनके कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पीएम अपने इस दौरे में तकरीबन 2 घंटे 40 मिनट रायपुर में बिताएंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.10 बजे रायपुर पहुंचेगे। 10.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे यूनिवर्सिटी ग्राउंड पहुंचेंगे, सुबह 10:40 हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। वहीं इसके बाद पीएम मोदी 10:45 बजे से 11:20 बजे तक प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे, साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। सुबह 11:30 बजे से 12: 10 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर 12: 50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।