RAIPUR CRIME : राजधानी में दिव्यांग की हत्या... कमल विहार के पास मिली लाश... चार दिनों में दूसरी वारदात
2023-07-08 06:07 PM
736
रायपुर में एक अधेड़ दिव्यांग की हत्या का मामला सामने आया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, तो पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद अज्ञात आरोपी ने लाश को सड़क के किनारे खुली जगह पर फेंक दिया था। वारदात बीती रात की होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी के बाद हत्या का केस दर्ज किया है।
घटना मुजगहन थाना क्षेत्र में आने वाले कमल विहार सब्जी मंडी की है। यहां पुलिस को करीब 45 से 50 साल के शख्स का शव मिला है। इसकी जान लेने वाले पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल दिया। मृतक के पास से कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं मिला, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस अब आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हत्यारे या उससे जुड़े सबूत तलाशे जा रहे हैं। शव की जांच में पता चला कि मरने वाले का एक पैर कमजोर था, किसी हादसे में उसकी कलाई भी कट चुकी थी
बीते 4 दिनों में ये दूसरा हत्याकांड है। इससे पहले टिकरापारा में मेडिकल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की हत्या की गई थी। त्रिशूल की तरह दिखने वाले धारदार हथियार से कंचन की बेरहमी से हत्या की गई। मामले में दीपक नाम के इसी इलाके के बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया था। अब अधेड़ दिव्यांग की हत्या का मामला उजागर हुआ है।