छत्तीसगढ़ से भाजपा के दो नेता... राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल... भाजपाध्यक्ष के निर्देश पर सूची जारी

भाजपा की राष्ट्रीय टीम इस बार छत्तीसगढ़ में फोकस बनाई हुई है। यही वजह है कि प्रदेश के आदिवासी और ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। विष्णुदेव साय पीएम मोदी की टीम में केंद्रीय राज्य मंत्री के दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं, और आदिवासी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। दूसरी तरफ धरमलाल कौशिक ओबीसी वर्ग के भाजपा में बड़े नेता हैं विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।