रायपुर में विदेशी लड़की ने की खुदकुशी, प्रेमी को किया था वीडियो काल
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक विदेशी युवती की खुदकुशी कर ली है। विदेशी युवती कीर्गिस्तान की रहने वाली थी। वो पिछले कुछ सालों से रायपुर में रहकर काम कर रही थी। रायपुर के अशोका रतन में कमरा लेकर रहती थी। जानकारी के मुताबिक विदेशी युवती का नाम नीना बेदिनिस्को है, जो रायपुर में टैटू बनाने का काम करती थी।
खबर ये भी आयी है कि सुसाइड से पहले उसने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल भी किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक युवती ने फांसी पर लटककर अपनी जान दी है। मामले में पुलिस युवती के प्रेमी से पूछताछ करेगी।