रायपुर

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई ज्यादती पर... उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का आया बड़ा बयान... देखिए वीडियो

रायपुर। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई ज्यादती को लेकर आज पूरे देश में खलबली मची हुई है। इस घटना को लेकर जहां मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सख्त सजा की बात कही है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खासे नाराज हैं। उन्होंने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रवैया अख्तियार करें। 

देशभर में गुरुवार को मणिपुर के जिस वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है, सियासत गर्माई हुई है और तीखी प्रतिक्रियाओं के साथ प्रदर्शन का दौर शुरु हो गया है, उसे 4 मई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दौड़ाया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि उनके साथ इससे पहले गैंगरेप भी किया गया था। वो दोनों गुहार लगाती रहीं, लेकिन हैवानियत करने वालों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। 
इस वीडियो को लेकर आने वाली प्रतिक्रियाओं के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि 'मैंने वीडियो तो नहीं देखा लेकिन तस्वीरें मानवता को शर्मसार करनी वाली हैं। इस पर जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश आया है वो स्वागतेय है। वहां पर गृह मंत्री और पीएम मोदी नहीं गए लेकिन मुझे लगता है वहां जाकर स्थिति शांत करने की आवश्कता है। हर परिस्थिति का समाधान निकालना चाहिए। जिन लोगों ने ये किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।'