रायपुर

कारगिल विजय दिवस पर साइंस कालेज रायपुर में व्याख्यानमाला का आयोजन

रायपुर। राजधानी स्थित शासकीय नागार्जुन पीजी कालेज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। साइंस कालेज के रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे कक्ष क्रमांक-7 में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। 
 
रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस व्याख्यानमाला ने कारगिल युद्ध के पूर्व की परिस्थिति पर संस्कृति ठाकुर,  कारगिल युद्ध के दौरान का घटनाक्रम पर मालविका नायर और कारगिल युद्ध के पश्चात की परिस्थिति पर नीलम दुबे व्याख्यान प्रस्तुत करेगी। 
 
रक्षा अध्ययन विभाग के प्राध्यापक प्रो. प्रवीण कुमार कड़वे और गीतांजलि चंद्राकर ने बताया कि कार्यक्रम में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से बड़ी संख्या में प्राध्यापक गण और छात्र गण उपस्थित होंगे।