रायपुर

यादव समाज ने दी शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च

राय़पुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शहीद कौशल यादव के शहादत पर शहर के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ यादव समाज ने कौशल यादव चौक काली मंदिर आकाशवाणी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एजाज ढेबर थे। विशेष अतिथि के रुप में एमआईसी सद्सय आकाश तिवारी, सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद मन्नू यादव उपस्थित थे।

प्रगतिशील यादव महासंघ के सचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि यादव समाज के गौरव और अमर शहीद कौशल यादव को श्रद्धाजलि देने आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर शदीह कौशल यादव चौक पर एक सप्ताह के भीतर मूर्ति स्थापित करने की बात कहीं है। वहीं अन्य अतिथियों ने भी शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

निरंजन यादव ने बताया कि इससे पूर्व 25 जुलाई को शाम 7 बजे जय स्तंभ चौक में कैंडल जलाकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई थी।  आज के कार्यक्रम जगदीश प्रसाद यादव सरंक्षक, सुधीर यादव प्रांतीय अध्यक्ष,  राममनोहर यादव उपाध्यक्ष, श्याम यादव सचिव, रामजी यादव कोषाध्यक्ष, कृपाराम यादव,  सूरज यादव, जनकराम यादव पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष,  ममता यादव, महिला प्रांतीय अध्यक्ष , अनूप यदु युवा प्रांतीय अध्यक्ष, शोभा यादव जिला अध्यक्ष, माया यादव नगर अध्यक्ष, पुष्पा यादव, रूखमणी यादव, पुष्पा यादव, अनामिका यादव,  महेश यादव,  निरंजन सिंह यादव  महासचिव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ, इंजीनियर एसडी यादव,  मुख्य महामंत्री- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा आदि उपस्थित थे।