भाजपा ने छत्तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों का बढ़ाया कद... सरोज और लता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
2023-07-29 03:47 PM
345
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा संगठनात्मक स्तर पर लगातार कसावट की कवायद में लगी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों को राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। दो राय नहीं कि सरोज पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही काबिज थीं, अब उनका कद बढ़ाकर राष्टीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा रहीं सुश्री लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा 2018 में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी। भाजपा ने उस शिकस्त को सबक के तौर पर लिया है, या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की दो महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति देकर एक संदेश देने का प्रयास जरुर किया है।