नवा रायपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश... संदिग्ध मामले की पड़ताल में... जुटी पुलिस
2023-07-29 04:59 PM
424
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर राखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, जिसके बाद महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने महिला की शिनाख्ती की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। अब उस महिला की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। जहां पर लाश मिली है, उस पूरे क्षेत्र का जायजा लिया गया है, लेकिन पुलिस को कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया है।
महिला के शरीर पर चोट के निशान है, जिसे लेकर रहस्य बरकरार है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने की वजह से महिला की मौत हुई होगी, लेकिन मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।
आशंका यह भी है कि महिला की हत्या के बाद उसकी लाश को इस तरह से फेंक दिया गया हो, जिससे आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बच निकले। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।