रायपुर

करबला तालाब को बचाने पार्षद अमर बंसल ने किया प्रदर्शन... पानी में उतरकर किया प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी के करबला तालाब में धार्मिक सामग्री के विसर्जन किए जाने से तालाब दूषित हो रहा है। इसे लेकर वार्ड 39 के भाजपा पार्षद  अमर बंसल ने सांकेतिक अर्ध जल समाधि लेकर जल संरक्षण की अलख जगाने का काम किया है। चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी इलाके के पार्षद बंसल ने कहा कि, तालाब में अलग-अलग धर्मों से जुड़ी चीजों का विसर्जन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है।

पार्षद ने करबला तालाब में जाकर, तख्ती लेकर सामाज के लोगों को जागरुक करने की बात कही। बंसल ने कहा कि कर्बला तालाबा को हम स्वामी आत्मानंद सरोवर के नाम से भी जानते हैं। हम सब से आग्रह करते हैं कि केमिकल युक्त फूल पत्ती, मूर्ति विसर्जन जैसे चीजों को तालाब में विसर्जित ना किया जाए।

पार्षद अमर बंसल ने मांग की है कि जिस तरह महादेव घाट में कुंड बनाकर बाकी आयोजनों में विसर्जन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसी तरह कुंड में ही चीजों को विसर्जित किया जाना चाहिए। इसकी मांग उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी की है।