वरिष्ठ आदिवासी नेता नेताम ने... कांग्रेस का छोड़ा साथ... इस्तीफे में लिखा, बेहद निराश हूं
2023-08-10 12:09 PM
731
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जहां दूसरी बार सरकार में आने के लिए संगठन में कसावट लाने हरसंभव कोशिशें कर रही है, इस बीच कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने एक बार फिर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
अरविंद नेताम उन राजनेताओं की फेहरिस्त में शामिल नाम है, जो इंदिरा गांधी और नरसिम्हाराव सरकार में मंत्री पद का दायित्व संभाला है, तो वहीं इस समय सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक के तौर पर क्रियाशील हैं।
अरविंद नेताम ने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं कांग्रेस पार्टी का क्रियाशील सदस्य हूं। 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर अपने अनुभव से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का हमेंशा प्रयास किया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के असहयोग रवैये के कारण मुझे निराशा हुई। अतः मैं आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। केन्द्रीय नेतृत्व से मुझे हमेशा मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद मिलता रहा है, उसके लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
