रायपुर

BIG NEWS : उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के खिलाफ... सोशल मीडिया पर डला पोस्ट... समर्थकों ने दर्ज कराया मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया है। इस मामले को उनके समर्थकों ने गंभीरता से लेते हुए मामले की शिकायत की है, तो मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
 

मिल रही जानकारी के मुताबिक एक व्हाट्सएप नंबर पर डिप्टी सीएम सिंहदेव को लेकर भ्रामक बातों का प्रचार करते हुए उनकी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, संयुक्त सचिव जागेश्वर राजपूत, युवक कांग्रेस दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्धिक सहित अन्य ने सिविल लाइन थाने जाकर नगर पुलिस अधीक्षक मनोज ध्रुव को शिकायत पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 
 
 

चूंकि मामला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से संबंधित है, लिहाजा सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।