रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार... उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बिगड़ रही सेहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिन 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर, नारायणपुर जिले में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त को दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर जिले के कुछ जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है।

बीते तीन दिनों में प्रदेश के अंबिकापुर, जशपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति की रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में उमस ने लोगों को परेशान किया। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रायपुर - बुधवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या देर रात गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बेमेतरा - मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बिलासपुर - आज बिलासपुर जिले में बादल छाए रहेंगे, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोरबा- यहां कोरबा जिले और आसपास के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।