Just Different : मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने... स्कूली बच्चों ने उतारी उनकी नकल... खींच गई फोटो
2023-08-19 05:15 PM
527
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया।
इस दौरान राष्ट्रीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के कक्षा नवमीं के छात्र शैलेन्द्र यादव, प्रणव ध्रुव, तुकेश्वर साहू, मो. फैजान राईन, जुनैद अहमद, जयदीप मारकन्डे, भविष्य मारकंडे आदि विद्यार्थी उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी को देखने पहुंचे थे और सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त कर उत्साहित हुए।
इस प्रदर्शनी में पहुंचे स्कूली बच्चों में उत्साह अलग ही नजर आया। एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई है, जिसमें स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने खड़े हैं और सीएम बघेल के अंदाज में उनकी नकल उतार रहे हैं। जनसंपर्क विभाग ने इन बच्चों की तस्वीर भी खींची है।