रायपुर में अज्ञात शख्स कर रहा... दोपहिया वाहनों को आग के हवाले... अब तक दर्जनभर वाहन स्वाहा
2023-08-28 01:27 PM
283
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात शख्स बीते 10 दिनों के भीतर करीब दर्जनभर वाहनों को आग के हवाले कर चुका है। राजधानी के सड्डू इलाके में वाहनों की इस तरह से हो रही आगजनी को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इन वारदातों की वजह से लोग चैन से ना तो सो पा रहे हैं, ना ही कहीं जाने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।
ताजा मामला सड्डू से ही सामने आया है, जिसके मुताबिक खेमका बीएसयूपी कॉलोनी में बीती रात एक और बाइक को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि यामाहा R1 बाइक पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गया है।
खबर के मुताबिक बीते 10 से 12 दिनों के भीतर सड्डू इलाके के सेक्टर 3 बीएसयूपी कॉलोनी में भी अज्ञात शख्स ने 10 दुपहिया वाहनों को आग के हवाले किया है। इस मामले को लेकर शिकायतें तो हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ किसी तरह का सुराग नहीं लगा है। वाहनों में आगजनी का यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाशी में जुट गई है।