चुनाव आयोग के निशाने पर आए... छत्तीसगढ़ के कई कलेक्टर... आयोग उठा सकता है सख्त कदम
2023-08-29 03:37 PM
392
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने का अब बेसब्री से इंतजार हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग जिस तत्परता के साथ कामों को निपटा रहा है, उसे देखते हुए यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में अधिसूचन लागू हो सकती है और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता।
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे थे। उनके साथ अन्य चुनाव आयुक्त भी छत्तीसगढ़ प्रवास थे। आयोग ने इन तीन दिनों के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की, तैयारियों की समीक्षा की, तो साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ भी बैठक की।
चुनाव आयोग ने जहां तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का फरमान जारी किया है, तो कई कलेक्टर के कार्यों को लेकर सवालिया निशान भी लगाया है और फटकार भी लगाई है। इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने कलेक्टर, एसपी की बैठक में कई बार इस बात को दुहराया कि आयोग के अनुसार काम नहीं करोगे तो हटा दिए जाओगे।