रायपुर

अमित शाह और राहुल गांधी की... छत्तीसगढ़ में एक ही दिन सभा... बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

रायपुर। देश के गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह आज से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में रहेंगे। रात में जहां लगातार बैठकों का दौर होगा, वहीं शनिवार को रायपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा होने वाली है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी हो रही है। अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे, लेकिन उसकी सभा सरायपाली में तय हुई है। 

राष्ट्रीय स्तर के दो नेताओं की छत्तीसगढ़ में एक साथ मौजूदगी की वजह से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा जहां रायपुर से लेकर सरायपाली तक माहौल बनाने की तैयारी में है, तो कांग्रेस प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रायपुर बुला रही है। जिसकी वजह से शनिवार को राजधानी खचाखच नजर आने वाली है। 

गौरतलब है कि बीते 70 दिनों के भीतर भाजपा के चाणक्य अमित शाह का यह चौथा दौरा है। इससे समझा जा सकता है कि भाजपा किस तरह से इस चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है। हालांकि राहुल गांधी भी कांग्रेस सरकार आने के बाद से कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं, लेकिन इस समय चुनावी रणनीति को लेकर माहौल अलग ही तरह से गर्माया हुआ है।