रोटरी क्लब और श्री इंजीनियरिंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन.... 4 सितंबर को एम्स ब्लड बैंक पहुंचकर करें रक्तदान
रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर मिलेनियम और श्री इंजीनियरिंग रायपुर के संयुक्त तत्तवाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार, 4 सितंबर को ब्लड बैंक एम्स रायपुर में किया गया है। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने लोगों ने रक्तदान की अपील की है।
शहर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। इसके चलते स्वास्थ्य समस्याएं होने पर व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है, जो कि ब्लड में पाया जाने वाला एक आवश्यक तत्व है। ऐसे में इस कैप में आपका प्लेटलेट्स चेक तक रक्त लिया जाएगा।
रोटरी क्लब मिलेनियम और महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य अरविंद जोशी ने बताया कि रोटरी क्लब और श्री इंजीनियरिंग ने मिलकर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शहर में डेंगू का प्रकोफ फैला हुआ है। ऐसे में शरीर के प्लेटलेट्स कम हो जाते है। एम्स में आयोजित इस शिविर में लोगों का प्लेटलेट्स चेक कर उनका ब्लड लिया जाएगा। जिन लोगों का प्लेटलेट्स करीब दो लाख होगा वह रक्तदान कर सकते है। शिविर में आने में आने वाले सभी लोगों का प्लेटलेट्स भी चेक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस शिविर में शामिल होकर अपनी प्लेटलेट्स भी चेक कराना चाहिए। ताकि कम होने पर वे इसे बढ़ाने के लिए जरूरी डाक्टरी सलाह भी ले सकें। उन्होंने कहा कि शिविर में युवा वर्ग के लोग ही रक्तदान दान कर सकते हैं क्योंकि उनके प्लेटलेट्स अच्छे रहते है।