रायपुर

सरजू बांधा श्मशान घाट विकास समिति को मिला अवार्ड.... विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित

रायपुर। एक बार फिर सरजू बांधा श्मशान घाट विकास समिति टिकरापारा, रायपुर को  शहर की एक प्रतिष्ठित संस्था जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के द्वारा मुक्तिधाम के संरक्षण संवर्धन, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार मृतको के नाम पर वृक्षरोपण मृतकों के कच्चे पक्के मठों के संरक्षण संवर्धन आदि सेवा के कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। 

समिति को यह सम्मान वृंदावन हॉल रायपुर में पूर्व मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल,  पद्मश्री फुलबासन बाई यादव एवं एएसपी सुखनंदन राठौर के हाथों उक्त हुआ। अवार्ड सेरेमनी के अवसर पर समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव, उपाध्यक्ष गेंदलाल सागरवंशी, कार्यालय प्रभारी गोवर्धन झांवर, धन्नू लाल देवांगन, विजय पाल, पीयूष परिहार उपस्थित थे।