अग्रवाल सभा रायपुर और महाराष्ट्र मंडळ 8 अक्टूबर को करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
रायपुर। समता कालोनी अग्रवाल सभा और महाराष्ट्र मंडळ की ओर से 8 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आय़ोजन चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में होगा। बतादें कि समता कालोनी अग्रवाल सभा की ओर से आगामी 7-8 अक्टूबर को भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
अग्रवाल सभा समता कालोनी, नगर निगम मोहल्ला समिति के संयोजक कमल गुप्ता और सह संयोजक विकास जिंदल ने बताया कि दो दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह में महाराष्ट्र मंडळ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बतादें कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर 1 से 15 अक्टूबर तक रक्तदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।