रायपुर

नवा रायपुर में बाइक पर स्टंट करने वाले चार पर एफआईआर.... मंदिर हसौद पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने चार बाइक चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों बाइकर्स की बाइक को जब्त कर लिया है।  

थाना मंदिर हसौद एवं राखी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सत्य सांई तालाब के सामने, सेंध तालाब पास, परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना स्थित शमशान घाट के सामने तथा सीबीडी बिल्डिंग के सामने अलग-अलग 4 व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था। जिससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद व राखी पुलिस की संयुक्त टीम ने मधु बघेल, बीरा रेड्डी परशुराम, सुधीर धृतलहरे एवं मुकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त चार नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया।