रायपुर

महिलाओं के लिए मेहंदी- रंगोली बच्चों के लिए ड्राइंग और पेटिंग स्पर्धा का आयोजन करेगा मैथिल ब्राह्मण समाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा दीपावली और दशहरा मिलन समारोह का आयोजन जल्द किया जाएगा। इस दौरान समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए विविध आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर 15 अक्टूबर को पुरानी बस्ती स्थित विद्यापति भवन में बैठक में आयोजन किया गया। बैठक में आए सदस्यों ने कई सुझाव दिए। वहीं आयोजन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को कार्य भी सौंपा गया।

मैथिल ब्राह्मण समाज के सचिव  भवेश (पंकज) झा ने बताया कि 15 अक्टूबर को हुई बैठक में वरिष्ठ और महिला सदस्यों ने कई सुझाव दिए है। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष आनंद मोहन ठाकुर ने की। वर्षा मिश्रा और उषा झा ने आयोजन में बच्चों एवं महिलाओ के लिए रंगोली, अल्पना, चौक डालने की प्रतियोगिता रखने का सुझाव दिया। वहीं अनिता ठाकुर और तारा झा ने बच्चो के लिए शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता रखने को कहा।  बैठक में शामिल प्रिया ठाकुर, निशा ठाकुर ने महिलाओ के लिए मेहंदी, कुर्सी दौड़, आदि खेल कराने का सुझाव दिया। मनीष झा ने गीत संगीत के सुझाव दिए। महिला मंडल अध्यक्षा शोभिता ने बच्चों के लिए पेंटिंग, फैंसी ड्रेस के सुझाव दिया।

बैठक  सुप्रभ झा, प्रशांत ठाकुर, मनीष झा, सुचिंत झा, गणेश झा, प्रिया ठाकुर, मोनिका मिश्रा, माला झा, विनोदनी ठाकुर, तारा झा, शोभिता दीदी, अनिता ठाकुर, उषा झा, अल्पना झा, निशा ठाकुर, जया गणेश झा, संगीता मिश्रा, आशा ठाकुर, स्वाति बाला मिश्रा, मृदुला झा, रीना मिश्रा, रागिनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।