मुख्यमंत्री बघेल के पिता की तबियत बिगड़ी... अस्पताल मिलने पहुंचे सीएम... कहा- उनकी जीजीविषा मेरे लिए प्रेरणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबियत खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की निगरानी में नंदकुमार का बघेल का इलाज जारी है। आज सीएम बघेल अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। सीएम ने X {एक्स} कर लिखा है….“बाबूजी अस्वस्थ है…..चुनाव की गहमागहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।
बाबूजी अस्वस्थ हैं।
नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।
आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा।
उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है। pic.twitter.com/4Xf3fwdGkt
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2023
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनावी शोर पूरी तरह से शांत हो गया है। इस बीच राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेले के पिता की तबियत बिगड़ने पर निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की हालत एकाएक बिगड़ने पर उन्हे राजधारी रायपुर के हाॅस्पिलट में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। उधर दूसरे चरण के चुनाव के दौरान काफी व्यस्तता के कारण सीएम बघेल अपने पिता से मिलने नही पहुंच सके थे। लिहाजा चुनाव खत्म होते ही सीएम अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे। सीएम ने एक्स पर लिखकर अपने पिता के अस्वस्थ होने की जानकारी दी है। CM बघेल ने एक्स पर लिखा है ….“बाबूजी अस्वस्थ है, चुनाव की गहमागहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।”