राजधानी में धड़ल्ले से बिक रहा हेरोईन... पुलिस ने किया चार आरोपी को गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। राजधानी पुलिस ने कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ चार आरोपी को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास कुछ व्यक्ति अपने पास हेरोईन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सेवा सिंह, उमेश यदु, हरप्रीत सिंह एवं शुभम मिलन निवासी हीरापुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा इसे पंजाब से लाने की बात कहीं।
पुलिस ने सेवा सिंह पिता मनजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी एल.आई.जी. 2326 सरदार प्रोविजन स्टोर के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर, उमेश यदु पिता प्रभुलाल यदु उम्र 32 साल निवासी उड़ता हनुमान मंदिर पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर, हरप्रीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर और शुभम मिलन पिता प्रदीप मिलन उम्र 28 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर को गिरफ्तार किया ।