डालर के बदले भारतीय नोट मांगकर ठगी करने वाले पति पत्नी को मगरलोड पुलिस ने भेजा सलाखो के पीछे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना ईलाके में डालर के बदले भारतीय नोट मांगकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल स्वयं को सऊदी अरब का विदेशी नागरिक बताकर मगरलोड ईलाके के कई दुकानों में जाकर डालर के बदले भारतीय नोट लेकर धोखाधड़ी करने वाले दिल्ली के लाजपत नगर निवासी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ठगी करने में महिला मुख्य भूमिका निभाती थी। मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया की ये आरोपी प्रदेश की कांकेर, बीजापुर, कोंडागांव सहित देश के अन्य राज्यों में इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। इसके अलावा कटनी (म.प्र.) में भी इसी तरह का अपराध दर्ज है।
चंद्रकांत साहू ने आगे बताया की पुलिस ने 200 जगहों की 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के खंगाले इसके बाद मगरलोड पुलिस और धमतरी साईबर की टीम ने आरोपी इस्माईल अली और उसकी पत्नी फातिमा अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।