रायपुर

दोपहिया वाहन में घुम-घुमकर लोगों को लूटने वाले 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी की पंडरी पुलिस ने दोपहिया वाहन में घुम-घुमकर लोगों को लूटने वाले दो आरोपी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा शिवाजी नगर दलदल शिवनी निवासी अकलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 जनवरी को रात सवा 11 बजे रामजानकी मंदिर, धान मंडी के पास  पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया और जेब में रखे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। वहीं  वीवी विहार मोवा निवासी रूपेंद्र कुमार ध्रुव ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसी रात साढ़े 11 बजे मोवा अंडर ब्रिज के पास उसके साथ बाइक सवार युवकों ने लूटपाट की।

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस को घटना में प्रय़ुक्त वाहन की डिटेल मिली। जिस पर आरोपी की पहचान सिविल लाईन निवासी मोह. कैफ के रुप में की। उसे पकड़कर घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ की गई। उसने अपने अन्य 2 साथी मोह. गुलाम तथा एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।