रायपुर

'सहयोग' की मकर संक्रांति में रामायण के प्रसंग पर चर्चा

रायपुर। वरिष्ठ नागरिक मंच सहयोग ने मकर संक्रांति पर धूमधाम से मनाया। 97 वर्षीय सुधाकर राव कुंडापुरकर व उनकी पत्नी को तिल- गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनवरी महीने में जिन वरिष्ठ सदस्यों के जन्मदिन हैं, उन्हें मंच पर बुलाकर व आरती उतारकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गजानन वंदना, भजन गायन, राम नाम जाप, मंत्रोच्चार कर श्रद्धा व भक्ति का वातावरण तैयार किया। 
 
ज्योत्सना भाटे, ज्योति डोलस, दिव्या पत्रीकर, दीपांजलि भालेराव, श्रीमती गिजरे के सुमधुर भजन कार्यक्रम की विशेषता रहे। इस बीच रामायण- महाभारत पर प्रश्नोत्तरी से वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी सामान्य जानकारी की भी परीक्षा ली। मकर संक्रांति पर प्रश्नोत्तरी सदस्यों पर कुछ भारी पड़ी। फिर भी स्नेहल मोडक और शरद डांगे ने कई प्रश्नों का जवाब देकर आकर्षक पुरस्कार जीते। 
 
रामदास जोगलेकर ने रामायण के प्रसंग की भावनात्मक व्यवस्था की। अयोध्या से यहां आए रामलला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अक्षत सदस्यों को वितरित किए गए। इस मौके पर सहयोग के डॉ. देवरस, संध्या खंगन, कुंडा अत्रे, शुभांगी आप्टे, संजय आप्टे, शरद जोशी, सुनीता जोशी, सुषमा कागदे, विद्या ओगले, रविकांत भागवत, शारदा डांगे, सरोज पराड, दीपक पत्रीकर, श्याम सुंदर खंगन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वरुचि भोज के साथ आभार प्रदर्शन रंजन भाटे ने किया।