RAIPUR BREAKING : रायपुर में बड़ा हादसा... वाहन पलटने से सवार 40 लोग घायल... तीन की हालत गंभीर
2023-02-26 11:05 AM
325
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा में बड़ा हादसा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एक वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी वजह से उसमें सवार सभी 40 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 मजदूर एक वाहन में सवार होकर CIL बाड़ी काम करने जा रहे थे। मजदूरों से लदे वाहन की रफ्तार ज्यादा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि मामले को लेकर पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रफ्तार अधिक होने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। अभी तक इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है। जाँच के बाद ही हादसे पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।