पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह 20 फरवरी को
रायपुर। राजधानी स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह आगामी 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
स्वर्ण पदक विजेता, शोध उपाधि एवं प्रवीण्य सूची के टॉपर्स निर्धारित प्रपत्र में 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस समारोह में सत्र 2022 - 2023की विभिन्न परीक्षाओं में प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया जायेगा। इसी तारतम्य में विभिन्न दानदाताओं के नाम से स्थापित स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे।
इस बार दीक्षांत समारोह में 160 गोल्ड मेडल, 80 पीएचडी शोधोपाधी तथा 14,155 स्नातकोत्तर एवं 25,209 स्नातक छात्रों को उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रपत्र में 10फरवरी तक आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी विश्व विद्यालय की वेबसाइट www.prsu.ac.in पर उपलब्ध है।