कांग्रेस अधिवेशन के बीच... खुलकर बोले मुख्यमंत्री भूपेश... राहुल गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात

हम सभी की ये इच्छा है कि राहुल गांधी(2024 में) नेतृत्व करें और प्रधानमंत्री बने... ये जो अधिवेशन(कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र) है वो निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर pic.twitter.com/eWo5LM3A3V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछे गए सवालों में कहा कि देशभर की जनता बीते 8 सालों से देख रही है और समझ रही है। देशभर में आठ साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने 10 सालों तक देश को किस बेहतरी से संचालित किया, और वर्तमान के 8 सालों में भारत की क्या स्थिति है, इन सब बातों का मूल्यांकन होगा। सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश की जनता भी पूरी तैयारी कर चुकी है।