रायपुर

आत्मानंद स्कूल अब स्कूल शिक्षा विभाग के नियंत्रण में आयेंगे, कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी होगी भंग

रायपुर। विधानसभा में आज आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा उठा। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में आत्मानंद स्कूल के नाम पर 800 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, और उसकी जांच कराई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने सदन में कहा कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम पर भारी गड़बड़ी हुई है।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा कि सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि आगामी सत्र से प्रदेश के सभी स्कूलों को एक किया जाए। अगले सत्र से सभी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को शिक्षा विभाग में मिलाया जाएगा। जिन महापुरुषों के नाम को स्कूल से विलोपित किया गया है। स्कूल में फिर से उनके नाम लिखे जायेंगे। नाम बदल कर क्षेत्रीय जननायकों के नाम पर ये स्कूल होंगे। इसके साथ ही कलेक्टर की समिति को भंग किया जाएगा।