रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली... RPF जवान की मौत, एक यात्री गंभीर
2024-02-10 11:24 AM
390
रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में शनिवार सुबह गोली चलने की आवाज आते ही हड़कंप मच गया। स्टेशन मे खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस में तैनात आरपीएफ जवान की सर्विस रायफल से अचानक गोली चल गई। हादसे में जवान के सीने और एक यात्री को गोली लगी। गोली लगाने से जवान की मौत हो गई। वहीं, यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उपनि एसडी घोष आरपीएफ अनुरक्षण कर रहे थे। इस दौरान रायपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सुबह 6 बजे आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक़ से कोच नंबर एस-2 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया। जवान दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिश एवं साइड में उसके पिता सोए हुए थे। गोली चलने की आवाज़ से दोनों उठे और देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची ने घायल जवान एवं मोहम्मद दानिश को उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल भेजा। यहां पर जवान दिनेश चंद्र (34) निवासी राजस्थान की राम कृष्ण केयर अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं पेट में गोली लगने से घायल यात्री मोहम्मद दानिश का उपचार जारी है।