रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम... जशपुर और मरवाही में बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायुपर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को प्रदेश के गौरेला-पेड्रा-मरवाही और जशपुर में बारिश हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 11 से 14 फरवरी के दौरान 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 10 फरवरी से हवा की दिशा में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 11-13 फरवरी तक दक्षिण छग में मुख्यतः वर्षा की संभावना है।  12-14 फरवरी तक उत्तर छग में वर्षा की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 15 फरवरी को छुटपुट बहुत हल्की वर्षा प्रदेश में हो सकती है।