दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिलाओं ने काटा चम्मच से गिलास में डाली चूड़ियां, खूब किया डांस

रायपुर। महारष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने अपने मई माह की मासिक बैठक में गेम्स, गीत, संगीत के साथ जमकर मस्ती की। बैठक का आयोजन इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 स्थित रास डांस स्टूडियो में किया गया। बैठक डांस स्टूडियो में हो और महिलाएं डांस न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। महिलाओं ने बैठक की शुरूआत रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ की।

बैठक का आयोजन रीना बाबर, अनुभा साडेगांवकर और राजश्री वैद्य के द्वारा किया गया। चालीसा पाठ के साथ महिलाओं ने गेम खेला। जिसमें टेबल पर चूड़िया बिखेर दी गई। अब काटा चम्मच की मदद से चूड़ियों को उठाकर गिलास में डालन था। जिसने निर्धारित एक मिनट में सबसे ज्यादा चूड़िया डाली वो विजेता रही। स्पर्धा में प्रथम रितु बहिरट, द्वितीय अनिता लांगे, तृतीय विशाखा पोगडे रही। इसके पश्चात  हर महीने की मीटिंग किसके यहां होगी यह निश्चित  किया गया। सभी ने गाने पर बहुत डांस  किया तथा मंडळ द्वारा मंगाए गए नाश्ते का आनंद उठाया।

इस अवसर पर अलका कुळकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वरारपांडे, संध्या खंगन, अचला मोहरिकर, मीरा कुपटकर, मंगला पुराणकर, विशाखा पोगडे, जयश्री गायकवाड़ , शीतल कंबलकर, प्राची  जोशी, सोनाली कुळकर्णी, मीना विभूते, स्मिता बल्कि, वीणा वंडलकर, रितु बहिरट, अक्षदा बहिरट, प्राची गणोदवाले, साधना बहिरट, रीना बाबर, राजेश्री वैद्य, अनुभा साडेगावकर  और रचना ठेंगड़ी उपस्थित थीं।