रायपुर

सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था ने राहगीरों को पिलाया मठा

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ सदस्यों ने भीषण गर्मी में अपनी निस्वार्था सेवा भावना के साथ राहगीरों को मठा-छाछ और पानी पिलाया। भारतमाता चौक के पास समिति के सदस्यों ने राहगीरों को मठा वितरित किया।

सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष सी नागेश्वर राव ने बताया कि वे किसी कार्यवश आज के सेवाभावी कार्यों में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन समिति के सदस्यों ने राहगीरों, वाहन चालकों, आटो रिक्शा वाले, बाइक चालकों को मठा और शीतल पेयजल पिलाया। जो इस भीषण गर्मी से राहत देने में काफी मददगार साबित हुई। 45 डिग्री के तापमान में शिद्दत, लगन और निस्वार्थ भाव से समिति के सदस्यों  ने अपने परिवार को साथ लेकर मट्ठा-छाछ, पानी वितरण जैसे पुनीत कार्य को सफल बनाया।

इस पुनीत कार्य में सी नागेश्वर राव, वीएस प्रकाश, एम गणेश, सी श्रीलक्ष्मी, राजेंद्र कुसुम, संजय साहू, सुलेखा साहू, रीना कुसुम, प्राची, अद्वैत, सुधा रानी, संदीप वर्मा, मंगेश ध्रुव और अन्य सेवा समिति सदस्य शामिल हुए।