माणुसकी फाउंडेशन ने शुभांगी आप्टे को दिया छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार
रायपुर। नो प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक हजारों लोगों को कपड़े की थैलियां बांटने वाली राजधानी निवासी और महाराष्ट्र मंडळ की सदस्य शुभांगी आप्टे को मलकापुर की माणुसकी फाउंडेशन ने राजे शिव छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया।
बतादें कि 11 फरवरी को माणुसकी फाउंडेशन मलकापुर द्वारा आयोजित राजे शिव छत्रपति प्रेरणा पुरस्कार का आयोजन तालुका शिक्षक संघ पत संस्था हाल मलकापुर में किया गया। जिसमें पूरे महाराष्ट्र से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोलिस अधीक्षक संदीप काले और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह थे। दोनों ने अपने प्रेरक उदबोधन से सबका मनोबल बढ़ाया। सभी अवार्डिज ने दो-दो मिनट में अपने कार्यों की जानकारी दी। इस बीच सुभांगी आप्टे ने नोट प्लास्टिक कैंपन की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को शुभांगी आप्टे ने कपड़े की थैलियां भेंट की।