मराठा समाज ने शिवाजी जयंती समारोह में शामिल होने सीएम साय को दिया न्योता
रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में मराठा समाज रायपुर द्वारा 25 फरवरी को महाराज की पालकी यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन आउटडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा रायपुर में किया जाएगा। जिसके लिए मराठा समाज के पदाधिकारियों ने आमंत्रण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया। मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया एवं उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
आयोजनकर्ता युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती समारोह के अवसर पर मराठा समाज बहुत ही वृहद रूप में 2 दिन का भव्य आयोजन करने वाला हैं। 19 फरवरी सोमवार सुबह 8:30 बजे वीर शिवाजी महाराज चौक, संतोषी नगर रायपुर से भव्य वाहन रैली निकालकर तात्यापारा चौक प्रतिमा स्थल पहुंच कर माल्यार्पण किया जाएगा।
वहीं 25 फरवरी रविवार दोपहर 3 बजे से मराठी परिवेश में आउटडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा से महाराज की पालकी यात्रा, झांकी, शौर्य प्रदर्शन, भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां मराठा समाज की संस्कृति का प्रदर्शन होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से एवं महाराष्ट्र से भी मराठा समाज के सदस्य अधिक संख्या में शामिल होंगे।
सीएम से हुई भेंट मुलाकात में मराठा समाज से निवर्तमान राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, मराठा मित्र मंडल महासचिव विनोद मांढरे, युवा अध्यक्ष लोकेश पवार, महासचिव मनीष भोंसले, शरद फरताड़े, संरक्षक नीरज इंग्ले, उपाध्यक्ष गौरव जाधव, सौरभ बाकरे, सुमीत ढिगे, संजू राव, शिशिर सुरोषे, हिमांशु राव, गोल्डी शिंदे, सौरभ शिंदे एवं मराठा समाज के सदस्य शामिल थे।