रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने प्रफुल्ल.... वैभव शिव पांडेय होंगे महासचिव
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और वैभव शिव पांडेय महासचिव चुने गए। बतादें कि पांच साल बाद हुए इस चुनाव में मतगणना उपरांत देर शाम फैसला आ गया।
चुनाव परिणा के अनुसार संगवारी और संकल्प पैनल के उम्मीदवारों का दबदबा रहा। संकल्प पैनल से प्रफुल्ल ठाकुर अध्यक्ष एवं संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष बने. वहीं संगवारी पैनल से वैभव शिव पांडेय महासचिव, संकल्प पैनल से रमन हलवाई कोषाध्यक्ष साथ ही संगवारी पैनल से संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी की जीत हुई है एवं संकल्प पैनल संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी ने जीत दर्ज की है।
बतादें कि रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। जिसमें पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था।