रायपुर

सरस मेला में देशभर से आई महिलाएं... 212 स्टाल्स में मिल रहे कई उत्पाद

रायपुर। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित सरस मेले को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस सरस मेले में छत्तीसगढ़ के 133 महिला समूह शामिल है। वहीं असम, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, झारखण्ड तथा बिहार से आई महिला समूहों द्वारा ने भी  अपने उत्पादों के स्टाल लगाये हैं। मेले में कुल 212 स्टाल्स के जरिए उत्पादों की जानकारी मिल रही है। बतादें कि 20 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरस मेले का उद्घाटन किया।

सरस मेले में छत्तीसगढ़ की महिला समूहों ने विभिन्न फूड, हैण्डीक्राफ्ट तथा  हैण्डलूम प्रोडक्ट्स के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टाल लगाया है। इन फूड प्रोडक्ट्स में कोदो, कुटकी, रागी कुकीज, मसाले, अचार, बड़ी, पापड़, तिल लड्डू, महुआ लड्डू, जीरा फुल चावल, सुगंधित चावल, ब्लैक राईस, इमली चपाती, मशरूम, काजू के प्रोडक्ट्स, शहद, चिक्की, नमकीन, मिलेट्स प्रोडक्ट, मिक्चर, छत्तीसगढ़ी व्यंजन इत्यादि उत्पाद लाये गए हैं।

हैण्डीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स में बेलमेटल उत्पाद, रॉट आयरन उत्पाद, बांस के उत्पाद, विभिन्न प्रकार के साबुन (चारकोल, रोज, एलोविरा इत्यादि), मिट्टी के उत्पाद, एलईडी बल्ब, कास्ट मूर्तियाँ, अगरबत्ती, आर्टिफीशियल ज्वेलरी, टेराकोटा उत्पाद, पैरा आर्ट इत्यादि शामिल हैं। इसी तरह से हैण्डलूम प्रोडक्ट्स में कोसा प्रोडक्ट्स (साड़ी, सूट, शॉल, जैकेट, ड्रेस मटेरियल आदि), गोदना साड़ी एवं रूमाल, कालीन, सिल्क के प्रोडक्ट्स, काटन प्रोडक्ट्स इत्यादि उत्पाद लाए गए हैं।

अन्य प्रदेशों से आए महिला समूहों ने कैन बैम्बू प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम प्रोडक्ट्स (साड़ी, सूट, शाल, चादर, ड्रेस मटेरियल आदि), जूट प्रोडक्ट्स, ब्लाक प्रिंट साड़ियाँ, हैण्डीक्राफ्ट ब्रेसलेट, आँवला उत्पाद, अलसी, आचार, पापड़ इत्यादि प्रोडक्ट्स शामिल हैं।