संतश्री विद्यासागर महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने विनयांजलि 25 फरवरी को
2024-02-24 10:03 AM
435
रायपुर। राष्ट्र हित चिंतक, इंडिया नहीं भारत बोलो का नारा बुलंद करने वाले संत शिरोमणी जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सकल जैन समाज एवं सर्व समाज रायपुर के द्वारा विनयांजलि रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 फरवरी को शहीद स्मारक भवन जीई रोड रायपुर में दोपहर 1.30 बजे से रखा गया है।
सकल दिगंबर जैन समाज के राजेश जैन ने बताया कि संतश्री विद्यासागर महाराज की सल्लेखना पूर्वक समाधि 18 फरवरी को धर्म नगरी चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ में हो गई है। ऐसे महान संत का सल्लेखना पूर्वक समाधि छत्तीसगढ़ की धरा पर होना विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का अमिट स्थान बनाता है।
राजेश जैन ने आगे बताया कि संतश्री सर्वसमाज के लिए पूज्यनीय है। जीई रोड स्थित शहीद स्मारक भवन में रविवार 25 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक विनयांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।