रायपुर

सर्व समाज के विधवा, विधुर, तलाकशुदा और निर्धन कन्याओं के लिए राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 17 मार्च

रायपुर। राजधानी रायपुर की समाजसेवी संस्था ब्राइट फाउंडेशन ने सभी जाति और समाज की विधवा-विधुर, तलाकशुदा और निर्धन कन्याओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परिचय सम्मेलन का आयोजन 17 मार्च को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के सत्संग भवन में करने जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों ने पंजीयन कराना शुरू कर दिया है।

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सभी समाज के विधवा-विधुर तलाकशुदा महिलाओं पुरुषों, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग बालक-बालिकाओं, अविवाहित अधिक उम्रदराज महिलाओं और पुरूषों, निर्धन कन्याओं के पुनर्विवाह और विवाह के लिए वर्ष भर पंजीयन किया जाता है।

शितूत ने बताया कि इस वर्ष पहली बार थैलेसीमिया से पीड़ित महिलाएं व पुरुष भी अपने विवाह के लिए परिचय सम्मेलन में भाग लेने आयेंगे। कुछ परिस्थितियों में एक सामान्य व्यक्ति भी थैलेसीमिया से पीड़ित महिला या पुरुष से भी विवाह कर सकते हैं। थैलेसीमिया ग्रस्त महिला और पुरुष भी आपस में विवाह कर सकते हैं। संस्था द्वारा अब तक 300 से अधिक लोगों के विवाह कराया जा चुका है। इसके लिए संस्था को दो विश्व रिकार्ड सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए 7587702244  और  9424202244 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।