राजधानी की गार्गी शुक्ला को स्वर्ण पदक...एमएससी बायोटेक्नॉलॉजी में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
2024-02-27 06:12 AM
337
रायपुर। राजधानी की छात्रा गार्गी शुक्ला को एमएससी बायोटेक्नॉलॉजी विषय में मास्टर्स डिग्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। उन्होंने सेज यूनिवर्सिटी इंदौर मप्र में सभी विभागों में उच्च स्थान प्राप्त किया है। गार्गी को 25 फरवरी को स्वर्ण पदक के साथ उपाधि प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वे प्रारंभ से मेधावी छात्रा रहीं हैं।
हायर सेकेण्डरी व स्नातक की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी पर ही सफल होती रहीं हैं। खेलकूद, वादविवाद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में भी गार्गी ने पदक प्राप्त किया है। वे सुंदरनगर निवासी व्याख्याता मृत्युंजय शुक्ला की सुपुत्री हैं।