सवा करोड़ के गुम मोबाइल को पुलिस ने खोजा... मोबाइल धारकों को किया वापस
रायपुर। राजधानी की पुलिस ने लगभग सवा करोड़ रुपये कीमत के गुम और चोरी हुए 601 नग मोबाइल को खोज निकाला और मोबाइल धारकों को इसे लौटा दिया। सभी बरामद मोबाइल एसएसपी संतोष सिंह ने लोगों को लौटाया। बतादें कि चोरी और गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने राज्य सहित कई पड़ोसी राज्यों से बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी थानों में दर्ज गुम और मोबाइल चोरी के प्रकरण को एसएसपी के निर्देश पर गंभीरता से लिया गया। गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने कुल 601 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया। कुल 601 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।
रायपुर पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से ओड़िसा. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेषा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।