रायपुर

‘महतारी वंदन योजना’ स्लोगन प्रतियोगिता... आप भी लिखकर भेंजे स्लोगन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना के प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अगर आपको भी अपने शब्दों की ताकत पर गर्व है तो आप इस प्रतियोगिता का हिस्सा जरूर बनें। यह स्लोगन आप 5 मार्च तक लिखकर भेज सकते है।

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त ने कहा कि लेखन में रूचि रखने वाले लोग अपनी रचनात्मकता से अपनी पहचान बनाना चाहते तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के लिए स्लोगन लिखकर हमें भेंजे। आपके द्वारा लिखा गया स्लोगन योजना के प्रचार-प्रसार का हिस्सा बन सकता है। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये रखा गया है।