180 गरीब कन्याओं का आज कुंभ नगरी राजिम में हुआ सामूहिक विवाह
रायपुर | छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार 02 मार्च को किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जाती है। इसके साथ सरकार उन्हें उपहार देकर मदत भी करेगी । आज यानी 2 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इसमें लगभग 180 जोड़ों की शादी हुई ।
बारात धूमधाम से निकली गई और यह सामूहित विवाह कार्यक्रम राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में हुआ । इस खास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और कुंभ में आए साधु संत भी शामिल हुए और विवाह के साक्षी बने । इसके अलावा विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए गए ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 180 जोड़ों का पंजीयन हुआ था । इससे गरीब परिवारों को लड़की की शादी में होने वाली आर्थिक मुश्किलों का हल, विवाह के टाइम पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना और सादगी से शादी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल बढ़ेगा और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों को बढ़ावा तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।